मुजफ्फरपुर, जुलाई 30 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले के मोतीपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित मेगा फूड पार्क को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) यहां 100 किलो लीटर प्रतिदिन क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के लिए 64.86 लाख रुपये खर्च करेगा। मोतीपुर मेगा फूड पार्क में आने वाले दिनों में दर्जनों फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगेंगी। फल-सब्जी की धुलाई, प्रोसेसिंग और पैकेजिंग में रोजाना हजारों लीटर पानी खर्च होगा। इस गंदे पानी में तेल, ग्रीस और जैविक कचरा मिला होगा। इसे स्वच्छ बनाने के लिए एसटीपी का निर्माण कराया जाएगा।बताया जाता है कि एसटीपी के लगने से फैक्ट्रियों का गंदा पानी सीधे नालों या खेतों में नहीं जाएगा। प्लांट में ट्रीटमेंट के बाद ही पानी डिस्चार्ज होगा। इसस...