मुजफ्फरपुर, जून 17 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दूस्तान प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग की टीम ने मोतीपुर के नरियार में छापेमारी कर भुसकौल से 150 कार्टन शराब जब्त की है। मौके से धंधेबाज सुनील सहनी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि दूसरे प्रदेश से शराब की खेप मंगाकर स्टाक की जा रही है। इसमें कुछ शराब की आपूर्ति करने की भी बात सामने आई। इसी आधार पर छापेमारी की गई। मौके से धंधेबाज को गिरफ्तार कर जब भुसकौल की तलाशी ली गई तो उसमें शराब मिली। यह भी पढ़ें- मोतीपुर में 150 कार्टन शराब जब्त, धंधेबाज गिरफ्तार छानबीन में स्थानीय अन्य धंधेबाजों के भी नाम सामने आए हैं। इन सभी का सत्यापन किया जा रहा है। यह भी प...