मोतीपुर में वाहन की ठोकर से शिक्षिका घायल
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 30 -- मोतीपुर। धूमनगर बंजरिया गांव के समीप एसएच पर वाहन की ठोकर से शिक्षिका गंभीर रूप से जख्मी हो गई। सूचना पर पहुंची 112 की पुलिस टीम ने जख्मी शिक्षिका राजेश कुमार कुशवाहा की पत्नी रेणु कुमारी को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए शिक्षिका को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। शिक्षिका प्रखंड क्षेत्र के जहांगीरपुर पठान टोली गांव स्थित मिडिल स्कूल में कार्यरत हैं। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में आंगनबाड़ी सेविका की दर्दनाक मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.