मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के कोदरकट्टा टेढ़ी विषहर स्थान के समीप मंगलवार को एनएच 27 किनारे एक महिला के गले से झपटमार बाइक सवारों ने चेन झपट ली। पीड़िता मोतीपुर बाजार निवासी महेश चौधरी की पत्नी लीला देवी ने अज्ञात के खिलाफ थाने में शिकायत की है। उसने बताया कि वह अपने भांजा शिवनाथ कुमार के साथ कोदरकट्टा टेढ़ी विषहर स्थान के समीप खेत देखने गई थी। तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने एनएच किनारे उनके गले से सोने की चेन झपट ली और मुजफ्फरपुर की ओर भाग निकले। घटना का वीडियो पास के एक घर पर लगे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...