मोतीपुर में नई चीनी मिल के लिए भूमि की मापी
मुजफ्फरपुर, जुलाई 20 -- मोतीपुर। मोतीपुर, बरियारपुर, पंचरुखी, बखरा और सुंदर सराय मौजा में सोमवार को नई चीनी मिल के लिए जमीन की मापी की गई। बिहार सरकार द्वारा नई गन्ना उद्योग प्रोत्साहन नीति-2026 के तहत 25 नई चीनी मिलें स्थापित करने और बंद मिलों को पुनर्जीवित किया जाएगा। सीओ तरुण कुमार के नेतृत्व में 17 सदस्यीय अमीन की टीम ने आईपीएल से वापस ली गई 266 एकड़ भूमि की मापी की। नई चीनी मिल की घोषणा से गन्ना उत्पादकों में खुशी की लहर है। सीओ ने बताया कि भूमि की मापी का काम शुरू कर दिया गया है। शीघ्र ही जिला प्रशासन को रिपोर्ट सौंपी दी जाएगी। इस मौके पर अमीन बिरेंद्र कुमार, मो. आदिल, ज्योति कुमारी, लक्ष्मी कुमारी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.