मुजफ्फरपुर, मार्च 22 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के मोरसंडी गांव के समीप रविवार देर शाम ट्रैक्टर से कुचलकर अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मोरसंडी निवासी बेनी राम का पुत्र दिनेश राम (50) था। हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर चालक भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि दिनेश राम कोदरिया घाट ढाला चौक से सामान खरीदकर पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। दिनेश राम को तीन पुत्र व दो पुत्री है। पत्नी मीना देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.