मुजफ्फरपुर, फरवरी 10 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजेपुर ओपी क्षेत्र के खंत्री महानंद गांव निवासी लालबाबू सिंह के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने घर के ताले तोड़कर आठ लाख रुपये मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली। गृह स्वामी सपरिवार बच्चों की परीक्षा के लिए घर से बाहर बगहा में थे। आसपास के लोगों से सूचना मिलने के बाद घर पहुंचे गृह स्वामी ने राजेपुर ओपी पुलिस को घटना की जानकारी दी। ओपी प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने मौके पर जाकर मामले की जांच की। शिकायत दर्ज की गई। चोरों 8 फरवरी की रात पहले घर के ग्रिल का ताला तोड़ा। फिर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर के भीतर प्रवेश किया। कई कमरों में रखे गोदरेज, आलमीरा, लॉकर के ताले तोड़ दिए और कान की बाली, सोने की बिस्कुट, चांदी का सिक्का, पायल, अंगूठी सहित अन्य जेवरात चुरा लिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.