मोतीपुर में गुमटी पर फंसा ट्रक, कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 21 -- मोतीपुर। मुजफ्फरपुर-मोतिहारी रेलखंड पर महमदपुर बलमी गांव स्थित गुमटी नंबर 124 पर लोड ट्रक फंस गया। इस कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंचे कर्मियों और गेट मैन के प्रयास से क्रेन की मदद से ट्रक को ट्रैक से हटाया गया। करीब एक घंटे बाद रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ। मोतीपुर स्टेशन मास्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रक फंसने से मोतीपुर रेलवे स्टेशन पर 14111 मुजफ्फरपुर प्रयागराज एक्सप्रेस, 5555 पाटलिपुत्र बापूधाम और महवल स्टेशन पर 4012 एक्सप्रेस 45 मिनट तक खड़ी रही। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.