मुजफ्फरपुर, अप्रैल 8 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मोतीपुर के नरियार गांव के समीप एनएच 27 के किनारे एलपीजी कंटेनर से गैस चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने मौके से एलपीजी भरे एक कंटेनर, 54 गैस सिलेंडर, एक बोलेरो गाड़ी और एक टोटो को जब्त किया है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि जब्त वाहनों के मालिक व चालक सहित आधा दर्जन धंधेबाजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उनकी धड़-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। एसडीपीओ सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस ने सोमवार की देर रात नरियार गांव के समीप हाईवे किनारे स्थित बंद पड़े कोल्ड स्टोरेज के पीछे छापेमारी की। इस दौरान बड़े स्तर पर कंटेनर से गैस चुराने वाले रैकेट का खुलासा हुआ। हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही अंधेरे का लाभ उठाते हुए सभी धंधेबाज भाग निकले। लेकिन पुलिस ने वह...