मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- मोतीपुर। बगही शरीफ में शुक्रवार को हजरत सूफी शाह मो. हुसैन अली कादरी तेगी अलैहे रहमा के 32वें उर्स पर अकीदतमंदों ने मजार पर चादरपोशी की। इससे पहले सिर पर टोपी, हाथों में झंडा व दाता के नाम के नारे लगाते हुए अकीदतमंदों का जत्था मजार पर पहुंचा। दिनभर मजार पर अकीदतमंदों की भीड़ लगी रही। मौलाना जाहिर हुसैन ने कहा कि दाता के मानने वाले पूरी दुनिया में हैं। कई राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी मजार पर चादरपोशी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.