लखीमपुरखीरी, मई 12 -- लखीमपुर, संवाददाता। बांकेगंज के मोतीपुर प्रकरण को लेकर बसपा के नेशनल कोआर्डिनेटर व राज्य सभा सांसद रामजी गौतम के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल मंगलवार को डीएम व एसपी से मिला। प्रतिनिधि मण्डल ने गांव में तैनात अतिरिक्त पुलिस फोर्स हटाने की मांग की। बसपा नेताओं ने कहा कि ज्यादा पुलिस फोर्स तैनात होने से गांव के लोग परेशान हैं। बसपा सांसद ने कहा कि गांव में अनावश्यक पुलिस हस्तक्षेप रोका जाए। अतिरिक्त पुलिस फोर्स हटाया जाए जिससे गांव वाले अपने घरों में रह सकें। बताते चलें कि मोतीपुर गांव में आम्बेडकर प्रतिमा को लेकर हुए विवाद के बाद से पुलिस फोर्स तैनात है। सांसद ने कहा कि दोनो अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि यदि कोई पुलिस कर्मी बेवजह किसी को परेशान करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस दौरान बसपा के उत्तराखंड प्रभारी उमा...