मुजफ्फरपुर, अप्रैल 1 -- मोतीपुर। थाने के चौकीदार ब्रह्मदेव राय का मंगलवार को निधन हो गया। बड़े बेटे देवेंद्र राय ने बताया कि पिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें पटना एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। देर शाम पैतृक गांव हरपुर जुनेदा में अंतिम संस्कार कर दिया गया। निधन पर थानेदार संजीव कुमार सिंह, चौकीदार दफादार संघ के जिलाध्यक्ष महेश राय, प्रखंड अध्यक्ष यादव लाल पासवान, शंकर राय, भोला राम, प्रमोद राय, उमाकांत पासवान, नीरज सिंह ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...