मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- मुजफ्फरपुर/मोतीपुर, हिटी। पूर्वी चंपारण में जहरीले पदार्थ से पांच लोगों की मौत के बाद उत्पाद व पुलिस विभाग ने जिले में सख्ती शुरू की है। इस क्रम में मोतीपुर के मुरारपुर और बथना स्थित तीन इथेनॉल फैक्ट्रियों की जांच करने शुक्रवार को उत्पाद व पुलिस की टीम पहुंची। इसमें भारत उर्जा डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड, मुजफ्फरपुर बायो फ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड और माइक्रोमैक्स फैक्ट्री शामिल है।उत्पाद विभाग के सहायक निदेशक विजय शेखर दुबे व एएसपी सरैया गरिमा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने फैक्ट्रियों के स्टॉक की जांच की और इथेनॉल के सैंपल लिए। उत्पाद विभाग के सहायक निदेशक ने बताया कि नमूना उत्पाद रसायन प्रयोगशाला पटना में जांच के लिए भेजा जाएगा। इसकी रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।सहायक निदेशक ने बताया कि पूर्वी चंपारण में जहरील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.