लखीमपुरखीरी, मई 31 -- मैलानी। थाना पुलिस ने मोतीपुर बांकेगंज प्रकरण में वांछित दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। 14 अप्रैल 2026 को बाबा साहब आंबेडकर जंयती पर थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव में हिंसात्मक घटना हुई थी। जिसमें बड़ी संख्या में संपत्ति को नुकसान पंहुचा था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस घटना के दर्ज मामले में सीमा पत्नी वीरपाल और सीमा उर्फ सुमन पत्नी छन्नू निवासी ग्राम मोतीपुर थाना मैलानी खीरी वांछित थीं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- मोतीपुर कांड में दो महिलाएं गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...