मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार शनिवार को सेवानिवृत हो गये। स्वास्थ्य विभाग की विशेष कार्य पदाधिकारी रेणु कुमारी ने मोतीपुर सीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधीर कुमार को मुजफ्फरपुर सिविल सर्जन का अतिरिक्त प्रभार दिया है। सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार की विदाई में समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिले में बेहतर काम करने वाले चिकित्सक, एएनएम और कर्मियों को सम्मानित भी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...