मुजफ्फरपुर, जून 2 -- मोतीपुर। कल्याणपुर हरौना गांव में मंगलवार को महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका ललन पंडित की 24 वर्षीया पत्नी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। मृतका को एक दो वर्ष का बेटा है। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। देर शाम परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया। यह भी पढ़ें- पांचा के जंगल में फंदे से लटका एक महिला का शव मिला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...