मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोदरकट्टा गांव में शनिवार को पूर्व की रंजिश में एक गुट के लोगों ने किराना दुकानदार सरोज कुमार की दुकान में घुसकर पिटाई कर दी। इसको लेकर गांव में तनाव है। सूचना के बाद एसडीपीओ वेस्ट, अनुमंडलाधिकारी पश्चिमी, मोतीपुर थानेदार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से एक युवक को हिरासत में लिया है। एहतियातन गांव में दारोगा उमाशंकर प्रसाद के नेतृत्व में आधा दर्जन सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। जानकारी के अनुसार कोदरकट्टा निवासी शिक्षक मो. कासिम का पुत्र मो. ईशान शुक्रवार की शाम रोड पर तेज गति से बाइक चला रहा था। इस दौरान दुकानदार सरोज बच गए थे। इसके बाद दोनों में बहस हुई थी। सरोज का आरोप है कि ईशान अपने आधा दर्जन साथियों के साथ दुकान पर आ धमके, सिगरेट लेने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.