धनबाद, मार्च 18 -- गोशाला ओपी क्षेत्र के मोती नगर निवासी निखिल हलधर के आवास पर सोमवार की शाम आयोजित बहूभोज के दौरान रात करीब 11 बजे पुरानी रंजिश को लेकर युवकों के दो गुट भीड़ गए। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी, डंडा व तलवार से एक दूसरे पर लोग प्रहार करने लगे। भगदड़ मच गई। मारपीट में आधा दर्जन युवक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गोशाला पुलिस पहुंची। घायलों को तत्काल एस एन एम एम सी एच धनबाद में भर्ती कराया। जहां पर विनोद कुमार सिंह, उसके भाई लाल मोहन सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों के बेहतर इलाज के लिए बीजीएच बोकारो रेफर कर दिया है। जबकि राहुल धीवर और सिद्धार्थ धीवर का इलाजरत है। घायल विनोद कुमार सिंह ने बताया 54 डिसमील जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। हमलोगों ने 54 डिसमील जमीन खरीदा था। जाली कागजात के आ...