मोतिहारी, अप्रैल 23 -- मोतिहारी। नगर निगम की ओर से बुधवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान, शहर के मोतीझील पथ से नगर थाना चौक तक अभियान चला। नगर आयुक्त आशीष कुमार ने बताया कि बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण खड़ी की गयी दो दर्जन से अधिक स्थाई व अस्थाई दुकानों को जेसीबी से हटा दिया गया। नगर भवन के पास सड़क किनारे का क्षेत्र अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई कि पुन: सड़क अतिक्रमण पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए सामग्री जब्त कर ली जाएगी। यह भी पढ़ें- मुख्य बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान अभियान से मचा रहा हड़कंप: नगर निगम की ओर से चलाये गये अभियान से हड़कंप मचा रहा। इस दौरान दुकानदार व बड़ी संख्या में पहुंचे उनके परिजन अभियान रोकने का अनुर...