कानपुर, अगस्त 11 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस से पहले शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 12 और 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा, तिरंगा मेला और तिरंगा कंसर्ट समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें शहीद परिवारों और स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करने के साथ देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। परियोजना निदेशक डीआरडीए आलोक कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को सुबह नौ बजे सरसैय्याघाट से ग्रीनपार्क तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। राष्ट्रीय ध्वज लेकर जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, युवा, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और आमजन यात्रा में शामिल होंगे। मोतीझील के लॉन नंबर एक में 12 से 15 अगस्त तक चार दिवसीय तिरंगा मेला सजेगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिय...