मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। दो दिन पूर्व मोतीझील फ्लाईओवर पर सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत के बाद शनिवार को परिवहन विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। एडीटीओ राजू कुमार के नेतृत्व में हाई स्पीड, बिना हेलमेट और ट्रिपल लोड बाइकर्स की जांच की गई। अभियान के दौरान 100 से अधिक बाइक सवारों का चालान काटा गया।एडीटीओ ने बताया कि मोतीझील फ्लाईओवर बहुत ही महत्वपूर्ण है। यहां ट्रैफिक अधिक है। परिवहन विभाग कभी भी रफ ड्राइविंग बर्दाश्त नहीं करेगा। इसपर शिकंजा कसने को लेकर यह अभियान चलाया गया है। अभियान में एमवीआई भी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.