मुजफ्फरपुर, अप्रैल 25 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर के चौक-चौराहों को संवारने की कवायद ने रफ्तार पकड़ ली है। जल्द ही मोतीझील पुल के मध्य में तिराहे के पास बने बाबा गरीबनाथ के पीपल पेड़ के साथ बाबा का डमरू भी लगाया जाएगा। शुक्रवार को नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने स्थल निरीक्षण के दौरान यह निर्णय लिया। डमरू का स्कल्पचर लगाने को लेकर दो जगहों का निरीक्षण किया गया।वार्ड पार्षद केपी पप्पू के मुताबिक, बाबा गरीबनाथ मंदिर के आसपास डमरू लगाने को लेकर पर्याप्त जगह नहीं है। इसको देखते हुए मोतीझील पुल पर पहले से बने बाबा के पीपल पेड़ के पास डमरू का स्कल्पचर लगाया जाएगा। वहां पर्याप्त जगह उपलब्ध है। डमरू का स्कल्पचर तैयार हो चुका है। इसके अलावा अधिकारियों की टीम ने लक्ष्मी चौक पर लहठी का स्कल्पचर लगाने की संभावनाओं का भी जायजा लिया। पूर्व में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.