रिषिकेष, मार्च 9 -- रायवाला स्थित मोतीचूर फ्लाईओवर पर बीते रविवार की रात भीषण सड़क हादसे में पुलिस को सोमवार तड़के तक ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की वजह से कोई और हादसा न हो, इसके लिए तड़के पांच बजे तक पुलिसकर्मियों की टीम मौके पर तैनात रही। दोपहर करीब दो बजे पुलिस ने फ्लाईओवर से दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस, दो कारों और ट्रक को हटाने का प्रयास शुरू किया। इसमें एनएचएआई ने दो हाइड्रा और दो जेसीबी मंगाई। इस दौरान हाईवे की एक लेन में हरिद्वार-रायवाला से ट्रैफिक दौड़ाया गया। लगभग तीन बजे फ्लाईओवर से रोडवेज बस और कारों को हटाकर हाईवे किनारे ही सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया गया। इसके बाद दोनों तरफ से फ्लाईओवर पर वाहनों की आवाजाही सुचारू की गई। जबकि, लोड ट्रक से सामान निकालने के बाद शाम करीब छह बजे उसे भी...