रिषिकेष, जून 25 -- दून-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर मोतीचूर फ्लाईओवर गुरुवार दोपहर हुई बारिश में तलाब बन गया। फ्लाईओवर पर बरसाती पानी की निकासी की लाइनें चोक होने से जलभराव में वाहन रेंगते हुए गुजरे। फ्लाईओवर जलजमाव से दुर्घटना का खतरा भी बना रहा। हरिपुरकलां निवासी सुजीत नेगी, अमित भारद्वाज, रोहित सेमवाल ने बताया कि लंबे समय से फ्लाईओवर की सफाई नहीं की गई है। पानी की निकासी के लिए बनी लाइनों पर मिट्टी और रेत जमा हो गया है, जिसके चलते बारिश में यह जलभराव की समस्या पैदा हो रही है। बताया कि फ्लाईओवर पर पानी रूकने से उसकी सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। यह भी पढ़ें- मोतीचूर फ्लाईओवर पर जलभराव से बढ़ा खतरा एनएचएआई के अधिकारियों को मौखिक शिकायत करने पर भी वह इस समस्या का समाधान करते नहीं दिख रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...