गोंडा, मार्च 30 -- मोतीगंज। थाना परिसर में सोमवार को निवर्तमान एसएचओ अरविंद कुमार को विदाई दी गई। इसमें ट्रेनी आईपीएस व थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने अरविंद यादव को माला वा अंगवस्त्र पहनकर सम्मानित किया। कहा कि ऐसी विदाई उनके द्वारा क्षेत्र में किए गए कार्य और जनता के साथ उनके बेहतर संबंधों को दर्शाती है। व्यापारियों व ग्राम प्रधानों ने फूल-माला, बुके और स्मृति चिन्ह भेंट दिया। इस मौके पर गिरजा शंकर उर्फ गुड्डू नाग, अरुणेश यादव प्रधान, आलोक सिंह बाबा, ओमप्रकाश पांडे, श्याम पाल बर्मा, जगदंबा प्रसाद गुप्ता, मनोज गुप्ता, संदीप कमलापुरी, बृजराज मिश्र, अमन, टिंकू आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...