सहरसा, जून 10 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। बसनही थाना क्षेत्र के बड़गांव निवासी सुभाष मुखिया का 14 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार पिछले 10 दिनों से मोतिहारी से लापता है। मामले को लेकर परिजनों में चिंता और बेचैनी बढ़ गई है। परिजनों ने कहा गांव के ही मजदूर ठेकेदार राजा मुखिया चार माह पूर्व शिवम को बहला-फुसलाकर मोतिहारी में निर्माणाधीन रेलवे पुल पर काम कराने के लिए ले गया था। शिवम की मां किरण देवी ने बुधवार को बसनही थाना में आवेदन दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि 25 मई से शिवम के लापता होने के बाद जानकारी मांगने पर वह टालमटोल करता रहा है। बसनही थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- मोतिहारी से किशोर लापता परिजनों में बढ़ी चिंता यह भी पढ़ें- फेसबुक पर हुआ प्यार, एक माह बाद प्रेमी छोड़कर फरार, प्...