मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- कांटी। कोल्हुआ पैगंबरपुर पुराने मोतिहारी रोड के दोनों किनारे से गुरुवार को कचरा हटाया गया। विधायक सह पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने बीते दिनों मुख्य सड़क किनारे कचरा फेंके जाने को लेकर नाराजगी जताई थी। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर तत्काल सफाई कराने को कहा था। इसके बाद डीडीसी व एसडीओ पश्चिमी के निर्देश पर कचरा हटाया गया। इधर, विधायक की पहल पर कांटी नगर परिषद के वार्ड 14 व 15 में क्षतिग्रस्त नल जल पाइपलाइन को दुरुस्त करने का काम भी शुरू हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...