मुजफ्फरपुर, सितम्बर 14 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बहुजन समाज पार्टी के गोपालगंज जोन के तहत आने वाले जिलों की संगठनात्मक समीक्षा बैठक रविवार को गोबरसही स्थित एक विवाह भवन में हुई। अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष बिन्दा महतो ने की। इसमें संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि केंद्रीय स्टेट प्रभारी डॉ. लालजी मेधंकर ने समीक्षा करते हुए जोन में आने वाले सभी लोकसभा क्षेत्रों में दो-दो प्रभारियों का चयन इसी माह करने का निर्देश दिया। बैठक में नौ अक्टूबर को कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस पर मोतिहारी में कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया गया। मौके पर एलबी बौद्ध, सुधीर कुमार भारती, हरिकेश्वर पासवान, शंकर महतो, कुणाल किशोर, विवेक, डॉ. अहद अली, शौरीका महतो थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...