निज संवाददाता, अप्रैल 18 -- बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले में जहरीली शराब का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शराबकांड में बीते दिनों 10 लोगों की जान जाने के बाद अब एक और युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। ताजा घटना तुरकौलिया थाना क्षेत्र के टिकैता गोविंदपुर पंचायत की है। बावर्ची का काम करने वाले एक शख्स की शुक्रवार रात को जान चली गई। परिजन का कहना है कि उसने शराब पी थी। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय बनारसी साह के रूप में हुई है। वह मूलरूप से रघुनाथपुर के रहने वाले थे। करीब 20 सालों से वह अपने ससुराल गोविंदापुर में ही परिवार के साथ रह रहे थे। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब 9 बजे गांव के ही एक भोला नामक व्यक्ति ने बनारसी साह को शराब लाकर दी थी। पत्नी फूलकुमा...