मोतिहारी, मई 31 -- मोतिहारी,नसं। पताही प्रखंड के मोतिया नदी के किनारे खाली पड़े जमीन पर लगातार गांव के कुछ लोग के द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। यहां तक कि नदी के पाट में जाकर दिवाल खींच कर अपने कब्जे में कर लिया गया है। मामले में ग्रामीणों ने सूचना अंचल से लेकर एसडीओ को दी। सीओ ने निरीक्षण कर जमीन पर काम अगले आदेश तक रोक दिया। मगर मोतिया नदी के चौड़ाई की मापी तक नहीं हो सकी है।ग्रामीण सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार महमदी पुल के पास से लेकर आगे पीछे तक एक सौ तीस कड़ी जमीन चौड़ी है। जो अब मात्र तीस से चालीस कड़ी चौड़ी रह गई है। शिकायतकर्ता कामदेव झा ने बताया कि जानकारी डीएम, एसडीओ सहित राज्य सरकार को दी गई है। मगर अभी तक कोई मापी नहीं हुई है । वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि यह जमीन वर्षों पूर्व उनके पूर्वज के नाम से पर्चा का है व दखल कब्जे...