गोड्डा, फरवरी 20 -- गोड्डा संवाद सूत्र । गोड्डा जिले के मोतिया ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोतिया गांव में एक 27 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान आकाश कुमार झा (27 वर्ष), पिता सुशील कुमार झा, के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और चर्चा का माहौल है। जानकारी के अनुसार शव करीब चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। जब घर से तेज दुर्गंध आने लगी तो आसपास के लोगों को आशंका हुई। ग्रामीणों ने घर के भीतर झांककर देखा तो युवक का शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना मोतिया ओपी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि मृतक विवाहित था। घटना के समय उसकी पत्नी अपने मायके में थी, जबकि घर में केवल उसकी वृद्ध ...