गढ़वा, दिसम्बर 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शहर के रंका रोड स्थित साई नेत्रालय एंड हॉस्पिटल चश्मा घर में साईं नेत्रालय एंड हॉस्पिटल और जेबीटी के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन अभियान ने जरूरतमंद मरीजों को पुन: देखने में मदद किया है। अभियान के तहत गुरुवार को कुल 65 मरीजों का सफलतापूर्वक मोतियाबिंद ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपण किया गया। सभी मरीजों को ऑपरेशन के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई। साथ ही मरीजों को इस्तेमाल करने के लिए चश्मा भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के निदेशक तौकीर अहमद ने कहा कि अभियान का उद्देश्य जिले के गरीब और जरूरतमंदों को नेत्र रोगों से राहत दिलाना है ताकि आर्थिक तंगी के कारण कोई भी अपनी आंखों का इलाज कराने से वंचित न रह जाए। मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को चिन...