जमशेदपुर, अप्रैल 5 -- जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम स्थित भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी एवं राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से लॉयन्स क्लब ऑफ जमशेदपुर नार्थ के संयोजन में 813वां नेत्र शिविर आयोजित किया गया। शनिवार को बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में नेत्र रोगियों के जांच के साथ शुभारंभ हुआ। जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. बीपी सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने 92 नेत्र रोगियों के आंखों की जांच की, जिसमें 61 नेत्र रोगियों को मोतियाबिन्द ग्रस्त पाया गया। शेष नेत्र रोगियों को जरूरत के अनुसार चिकित्सीय परामर्श एवं दवा प्रदान कर विदा किया गया। नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण रविवार को नेत्र चिकित्सक डॉ. बीपी.श सिंह...