बोकारो, सितम्बर 11 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार स्थित पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज चक्षु चिकित्सालय में शुक्रवार को निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में झारखंड के अलावा बिहार और पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से आए 19 महिला एवं पुरुष नेत्र रोगियों का सफल ऑपरेशन किया गया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय चौधुरी ने सभी मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन कर इंट्रा ऑकुलर लेंस का प्रत्यारोपण किया तथा उन्हें नई दृष्टि प्रदान की। शिविर का शुभारंभ साध्वी दर्शना बाई महासती एवं स्वाति बाई महासती ने मंगलाचरण प्रस्तुत कर किया। संस्था की ओर से मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन के साथ दवा, भोजन, आवास एवं काला चश्मा उपलब्ध कराया गया। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि छुट्टी के समय सभी मरीजों को एक माह की दवा भी मुफ्त दी जाएगी। शिविर को सफल बनाने...