उन्नाव, अप्रैल 22 -- बीघापुर। नगर पंचायत स्थित सौ बेड हॉस्पिटल में विधायक आशुतोष शुक्ला ने अपने निधि से लगवाई गई मोतियाबिंद ऑपरेशन मशीन का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया।विधायक आशुतोष शुक्ला ने कहा कि मोतियाबिंद ऑपरेशन की मशीन लग जाने से लोगों को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने नेत्र सर्जन डॉक्टर इनाबुद्धि रजा द्वारा दी जा रही बेहतरीन सेवाओं देने के लिए उत्साहवर्धन किया। यहां मौजूद सीएमएस डॉ. पीके दोहरे ने साइकिल खड़ी करने के लिए छाया के लिए टिन शेड की मांग करने पर जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान डॉ. पंकज पांडे, आलोक कुमार, सूरज सिंह, कुलदीप सिंह, लाला तिवारी, संजय शुक्ला, सुधीर श्रीवास्तव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.