अंबेडकर नगर, फरवरी 15 -- अम्बेडकरनगर। एनटीपीसी टांडा ने गरिमा महिला मंडल के सहयोग से आसपास के क्षेत्रों के जरूरतमंद मरीजों के लिए नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए पंजीकरण शिविर का आयोजन किया है। पंजीकरण शिविर 23 और 24 फरवरी को आरोग्यम चिकित्सालय एनटीपीसी टांडा में आयोजित होगा, जहां विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच कर ऑपरेशन के लिए चयन करेंगे। चयनित मरीजों का नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन 25 से 27 फरवरी तक महामाया मेडिकल कॉलेज में कराया जाएगा। सभी जांच, ऑपरेशन तथा आवश्यक परामर्श की व्यवस्था नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। एनटीपीसी टांडा प्रबंधन ने आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और निर्धारित तिथियों पर पंजीकरण शिविर में उपस्थित होकर अपनी जांच कराएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.