जामताड़ा, मार्च 26 -- जामताड़ा,प्रतिनिधि। जिले में मोतियाबिंद ऑपरेशन के नाम पर किए गए भुगतान के दावों में गड़बड़ी की आशंका सामने आई है। सिटी हॉस्पिटल जामताड़ा ने जहां तीन महीने में 1098 ऑपरेशन का दावा किया है, वहीं जांच में जब्त रिकॉर्ड में एक साल में मात्र 628 ऑपरेशन ही दर्ज मिले हैं। इस अंतर के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल जिला अंधापन नियंत्रण समिति के साथ जिले के चार अस्पतालों सिटी हॉस्पिटल जामताड़ा, मंगलम नेत्रालय, मधुपुर सिटी हॉस्पिटल (करमाटांड़) और परमानंद हॉस्पिटल का एमओयू किया गया है। समझौते के तहत मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए प्रति मरीज 2000 रुपये भुगतान का प्रावधान है। सिटी हॉस्पिटल जामताड़ा ने जून, जुलाई और अगस्त 2025 में कुल 1098 मरीजों के ऑपरेशन का दावा करते हुए 21 लाख 96 हजार रुपए का क...