बरेली, मार्च 4 -- बरेली। बुजुर्गों को मोतियाबिंद बीमारी से निजात दिलाने के लिए चल रहा राष्ट्रीय नेत्र ज्योति अभियान मंडल के तीन जिलों में पिछड़ गया है। मंडल में 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को मोतियाबिंद से मुक्ति दिलाने के लिए नि:शुल्क ऑपरेशन का जो लक्ष्य रखा गया था, विभागीय उदासीनता के चलते वह पूरा होना कठिन हो गया है। वित्तीय वर्ष पूरा होने वाला है और अभी 45 प्रतिशत से भी कम लक्ष्य पूरा हो सका है। बीते दिनों हुई मंडलीय समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय नेत्र ज्योति अभियान के पिछड़ने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई है। बदायूं में 30451 आपरेशन का वार्षिक लक्ष्य निर्धारित है, लेकिन जनवरी के अंत तक मात्र 10124 लोगों का ही मोतियाबिंद का आपरेशन हो सका है। इस तरह करीब 33 प्रतिशत लक्ष्य ही पूरा हो सका है। वहीं शाहजहांपुर में स्थिति और भी खराब है। जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.