सुल्तानपुर, अगस्त 31 -- मोतिगरपुर,संवाददाता। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता के निर्देश पर सोमवार को मोतिगरपुर बीआरसी पर समेकित शिक्षा एवं एलिम्को के सहयोग से उपकरण चिन्हांकन और मेडिकल एसेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया। एलिम्को की टीम ने शाम छह बजे तक जांच के बाद 150 दिव्यांग बच्चों को विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए चिन्हित किया था। देर शाम तक उपकरण चिन्हाकन का कार्य चल रहा था। चिन्हित बच्चों को आगामी चार नवंबर को ब्रेल किट, कैलिपर, श्रवण यंत्र, बैसाखी, रोलेटर, एमआर किट, टीएलएम किट, ट्राई साइकिल और व्हीलचेयर वितरित किया जाएगा। मेडिकल एसेसमेंट कैम्प में डॉक्टरों की टीम ने 15 बच्चों को दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी किया। यहां से दर्जनो की संख्या में बच्चों को जांच के लिए सुल्तानपुर और लखनऊ रेफर किया गया। शिविर का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी ब...