सुल्तानपुर, जुलाई 28 -- सुलतानपुर, संवाददाता। एसडीएम का आदेश दरकिनार कर अनुसूचित वर्ग की महिला का उत्पीड़न, खेती करने से रोकने और जातिसूचक गालियां देकर अपमानित करने के मामले में एससी/एसटी कोर्ट ने थानाध्यक्ष समेत सात पर मुकदमा चलाने की प्रक्रिया शुरू की है। विशेष अपर सत्र न्यायाधीश राकेश पांडेय ने 31 जुलाई को पीड़िता की गवाही नियत की है। मोतिगरपुर थाना क्षेत्र की भैरोपुर निवासी किसनावती पत्नी राकेश कुमार ने न्यायालय में याचिका दाखिल कर बताया कि 22 अप्रैल को रौनक सिंह से भूमि का बैनामा लिया था। जिस पर धान लगाने गईतो आरोपी रामनयन वर्मा पुत्र बलदेव वर्मा निवासी वनपुरवा, मोतिगरपुर के प्रभारी निरीक्षक अनुरूद्ध सिंह, अपराध शाखा के इंस्पेक्टर चन्द्रभान वर्मा, सिपाही धर्मवीर, इन्द्रेश यादव, दिलीप राज सिंह और अशोक वर्मा ने बैनामे की जमीन में धान ल...