आगरा, अप्रैल 6 -- जनपद में सोमवार को भी यातायात पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान जारी रखा। सोरों कस्बा में की गई वाहन चेकिंग के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर पर दो बाइक सीज की गई हैं। जबकि 357 वाहनों के चालान कर चालकों पर 823500 रुपये का शमन शुल्क भी अधिरोपित किया गया है। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सोमवार को एसपी ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन में उन्होंने टीम के साथ कस्बा सोरों मे वाहन चेकिंग की। इस दौरान यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना फिटनेस वाहन चलाने, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, मोडिफाइड साइलेंसर, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी, मालवाहक वाहन में सवारियों को ले जाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग, हूटर, प्रेशर हॉर्न का दुरुपयोग के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान मोडिफाइड साइलेंसर मिलने पर दो बाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.