अमरोहा, अप्रैल 17 -- जिले में गुरुवार को चले चेकिंग अभियान में यातायात पुलिस ने नियमों की अनदेखी पर 243 वाहनों का चालान किया। एसपी लखन सिंह यादव के निर्देशन में जिला यातायात प्रभारी राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में जिले के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की गई। नियमों के उल्लंघन पर यातायात पुलिस द्वारा पटाखों जैसी तेज ध्वनि उत्पन्न करने वाले मोडिफाइड साइलेंसर, मानक के विरुद्ध नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेल्मेट तथा वाहनों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल 243 चालान किए गए। यह भी पढ़ें- नियमों का उल्लंघन करने पर 11 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया इसके साथ ही शहर के चौराहों तथा तिराहों से अतिक्रमण हटवाया गया। मोडिफाइ...