लखीमपुरखीरी, मई 12 -- लखीमपुर, संवाददाता। बाइकों में मोडिफाई साइलेंसर व वाहनों में प्रेशर हार्न लगवाना भारी पड़ गया। जांच के दौरान वाहन का चालान करने के साथ ही जुर्माना भी ठोंका गया है। इसके अलावा तीन वाहन चालकों का डीएल भी सस्पेंड कर दिया गया। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से वाहन स्वामियों में हड़कम्प मच गया। एआरटीओ शांतिभूषण पाण्डेय ने बताया कि 20 मोटरसाइकिल का चालान किया गया है। वहीं चार को सीज किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान प्रेशर हॉर्न लगा मिलने पर 10 वाहनों का चालान किया गया वहीं चार सीज किए गए हैं। साथ ही 35000 रुपए का जुर्माना वसूला गया है। मोडिफाइड साइलेंसर लगा मिलने पर पांच चालान एक मोटरसाइकिल सीज की गई। इसके अलावा प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र ने प्रेसर हॉर्न में एक चालान व एक वाहन को सीज किया। इसके अलावा मोडिफा...