बदायूं, जनवरी 23 -- बदायूं। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में एआरटीओ प्रशासन एवं प्रवर्तन हरिओम ने गुरुवार को यातायात पुलिस के साथ शहर के मुख्य चौराहों पर चेकिंग की। इस दौरान दो बुलेट मोडिफाइड साइलेंसर में सीज की एवं तीन के चालान किये। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, नशे की हालत में वाहन चलाने के मामले में कुल 44 वाहनों के चालान किये गये। इनमें दो चालान नशे की हालत में वाहन चलाने पर किए गये। इस दौरान लोगों को यातायात के नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया। बरेली रोड स्थित एक स्कूल में वाहनों की चेकिंग की, चेकिंग में वाहनों में कुछ खामियां मिली, जिन्हें सुधारने के निर्देश दिये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...