मोडिफाइड साइलेंसर युक्त बुलेट और स्कूली बस को किया सीज
रामपुर, मई 14 -- यात्रीकर अधिकारी होरीलाल वर्मा के निर्देशन में सुबह से ही स्कूली वाहनों की चेकिंग शुरू कराई गई। नियम तोड़कर चलते मिले एक स्कूली वाहन को पकड़ लिया गया और उन्हें संबंधित थानों में सीज कर दिया गया। साइलेंसर बदलकर ध्वनि प्रदूषण फैला रही दो बुलेट बाइक भी पकड़ी गई। उन्हें भी सीज कर दिया गया। इसके अलावा डग्गामार वाहनों के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई हुई। पीटीओ होरीलाल वर्मा ने बताया कि विभाग नियम तोड़कर चलने वाले वाहनों पर हर रोज कड़ी कार्रवाई करेगा। स्कूल संचालक स्कूल बसों को नियमानुसार ही चलाएं। स्कूलों में संचालित अवैध वाहनों को चिन्हित किया गया है। यह भी पढ़ें- मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हार्न वाले 48 वाहनों के चालान, 13 बंद उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वाहन चालक नियमों का पालन करके ही वाहन चलाएं। अन्यथा चालान कटेगा और वाहन सीज हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.