बरेली, मार्च 25 -- मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर जिले भर में अभियान चलाया गया। इस दौरान मोडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों के चालान कर उन्हें सीज किया गया और दुकानों पर मिले ऐसे साइलेंसर जब्त किए गए। सोमवार और मंगलवार को चले इस अभियान के दौरान 146 स्थानों पर 4140 दो पहिया वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान 57 वाहनों में मोडिफाइड साइलेंसर लगे मिले, जिनमें से 34 का चालान और 23 सीज किए गए। इसके अलावा अन्य कारणों से 1993 वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा 246 दुकानों को चेक कर 15 मोडिफाइड साइलेंसर बरामद कर 11 व्यक्तियों का चालान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...