शामली, अप्रैल 4 -- कैराना। बुलेट में मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर पटाखा आवाज निकालने पर पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। जहां प्रतिदिन पटाखा बुलेट सीज की जाती है वही शनिवार को पुलिस ने एक दुकान पर छापा मारकर करीब 20 मोडिफाइड साइलेंसर जप्त कर लिए। पुलिस दुकानदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। पुलिस प्रतिदिन पटाखा छोड़ने वाली बुलेट को सीज कर रही है। लेकिन इसके बावजूद भी नगर क्षेत्र में पटाखा बुलेट की संख्या कम नहीं हो रही है। शनिवार को पुलिस ने मुख्य मार्ग पर सीओ ऑफिस के बराबर में एक दुकान पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने करीब 20 मॉडिफाई साइलेंसर जप्त कर लिए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी दुकानदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मोडिफाइड साइलेंसर बाइक चालकों और बेचने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.