नई दिल्ली, जनवरी 21 -- मोटोरोला मार्केट में अपने दो नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के इन फोन का नाम- Motorola G67 और Motorola G77 है। नोटबुक चेक की रिपोर्ट के अनुसार ये फोन ग्रीक ऑनलाइन स्टोर Insomnia पर लिस्ट हो गए हैं। लिस्टिंग में इन फोन के खास फीचर्स के बारे में भी जानकारी दी गई है। लिस्टिंग के अनुसार कंपनी के नए फोन में यूजर्स को 108 मेगापिक्सल तक का मेन कैमरा, 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 5200mAh की बैटरी जैसे धांसू फीचर मिलेंगे। आइए जानते हैं डीटेल।इन फीचर्स के साथ आएंगे नए फोन लिस्टिंग के अनुसार मोटोरोला के नए फोन में आपको 1272 x 2772 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.8 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। 1.5K रेजॉलूशन वाला यह एक्सट्रीम एमोलेड डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह डिस्प्ले 5000 निट्स के पीक ब्...