भागलपुर, अप्रैल 19 -- Health News: अगर आप यह सोचते हैं कि फैटी लिवर की समस्या केवल ज्यादा वजन वाले या मोटे लोगों को ही होती है, तो आप गलत हैं। भागलपुर के मायागंज अस्पताल (JLNMCH) के ताज़ा आंकड़े डराने वाले हैं, जहाँ बीते चार महीनों में ओपीडी में आए 65 ऐसे मरीज मिले हैं जो मोटे नहीं बल्कि बिल्कुल दुबले-पतले थे, फिर भी वे फैटी लिवर की गंभीर बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें केवल बुजुर्ग ही नहीं, बल्कि 18 से 45 साल के 50 युवा और 11 से 16 साल के 15 बच्चे भी शामिल हैं। इन मरीजों को न तो शुगर थी, न बीपी और न ही किडनी की कोई समस्या, फिर भी इनका लिवर जवाब दे रहा था। डॉक्टरों का कहना है कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, चिकन-मटन का ज्यादा शौक और शराब-सिगरेट की लत दुबले लोगों के लिवर को भी अंदर ही अंदर खोखला कर रही है।खानपान...