प्रयागराज, जून 5 -- प्रयागराज, संवाददाता। क्लाइव रोड निवासी सुभाष चंद्र ने खुद को एक कंपनी का मालिक और पार्टनर बताने वाले कई लोगों पर झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि बारह प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर उनके 36 लाख रुपये ठग लिए गए।सिविल लाइंस शुक्ला अपार्टमेंट क्लाइव रोड निवासी सुभाष चंद्र के मुताबिक दीपक मलिक, सोनू रानी समेत कई लोगों ने खुद को एमएक्स स्टॉक कार्पोरेशन लिमिटेड, ट्रुअली इंडिया सर्विस प्राइवेट लिमिटेड और इनफिनिटी ग्रोथ लिमिटेड सहित कई कंपनियों का संचालक और पार्टनर बताकर निवेश पर हर महीने बारह प्रतिशत मुनाफा देने का लालच दिया। प्रतापगढ़ में होटल और सरकारी सभागार में सेमिनार आयोजित कर भरोसा जीता। इसके बाद आरोपियों ने किस्तों में करीब 36 लाख 78 हजार सात सौ रुपये जमा कराए। शुरू में कुछ सम...